फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida transporter daughter killed in her house sister in law brother is suspect police probing matter

ग्रेटर नोएडा: ट्रांसपोर्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या, विला में लहूलुहान मिला शव, भाभी के भाई पर है शक

Thu, 21 Oct 2021 04:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

पुलिस ने दावा किया है कि अर्जुन ने ही पिंकी चौहान की हत्या की और स्कूटी पर आभूषण, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घर से गुम हुए आभूषण और पिंकी की स्कूटी को बरामद कर घटना के खुलासे का दावा किया लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

विज्ञापन
Greater Noida transporter daughter killed in her house sister in law brother is suspect police probing matter

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ विला सोसायटी में बुधवार दोपहर ट्रांसपोर्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई आरोपी घर से आभूषण, मोबाइल, स्कूटी आदि लेकर फरार हुआ। घटना के दौरान युवती के परिजन घर में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


बुधवार रात युवती का लहूलुहान शव सोसायटी के विला में मिलने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि युवती की भाभी के भाई ने हत्या की है। आरोपी सीसीटीवी में आता-जाता कैद हुआ है। स्कूटी व आभूषण बरामद कर घटना का खुलासा किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वारदात का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


परिजन घर पहुंचे तो बेटी का शव घर में पड़ा था
नोएडा के छलेरा गांव निवासी कालू सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। वह परिवार के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ विला सोसायटी में रह रहे थे। बुधवार को कालू सिंह पत्नी व बेटे के साथ छलेरा गांव गए थे। इस दौरान उनकी बेटी पिंकी चौहान (28) घर में अकेली थी। रात लगभग दस बजे जब कालू सिंह परिवार के साथ अपने घर पहुंचे तो उनकी बेटी पिंकी चौहान का लहूलुहान शव घर में पड़ा था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ट्रांसपोर्टर ने हत्यारोपी पर घर से आभूषण लूटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि पिंकी चौहान की भाभी (चाचा के लड़के की पत्नी) का भाई अर्जुन बुधवार रात घर में आया था।

पुलिस ने दावा किया है कि अर्जुन ने ही पिंकी चौहान की हत्या की और स्कूटी पर आभूषण, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घर से गुम हुए आभूषण और पिंकी की स्कूटी को बरामद कर घटना के खुलासे का दावा किया लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

दो घंटे में वारदात कर हुआ फरार हुआ आरोपी

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अर्जुन लगभग बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वहां पहुंचा था और दो घंटे तक वहां रुकने और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी  युवती और उनके परिवार परिचित थे। इसलिए उसने सोसाइटी और घर में सामान्य ढंग से प्रवेश किया।

चार घंटे में घटना का खुलासा किया है। युवती की भाभी के भाई ने हत्या की है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। स्कूटी, आभूषण, मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed