फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: The groom's brother and other baraatis were beaten up in a dispute during the procession of a Dalit.

ग्रेटर नोएडा: दलित की बरात चढ़त के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई समेत अन्य बरातियों को पीटा

Mon, 21 Feb 2022 02:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Feb 2022 02:47 PM IST
सार

गांव चिटहेरा निवासी गोपाल की बेटी की बरात मेरठ से रविवार की शाम को आई थी। बरात में चढ़त के दौरान नाचने के दौरान गांव के कुछ युवकों ने फब्तियां कसीं तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद गांव के युवक जीटी रोड स्थित कृष्णा फार्म हाउस में पहुंच गए और बरातियों को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Greater Noida: The groom's brother and other baraatis were beaten up in a dispute during the procession of a Dalit.
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव चिटहेरा में बरात चढ़त के दौरान बरातियों का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। उस दौरान मामला शांत करा दिया गया लेकिन बाद में गांव के युवकों ने विवाह स्थल पर पहुंचकर दूल्हे के भाई सहित अन्य बारातियों से मारपीट कर दी, जिसमें तीन-चार युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। आरोपियों पर जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने और अपमानित करने का भी आरोप है। वधु पक्ष की तरफ से राहुल आर्यन उर्फ शीषपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव चिटहेरा निवासी गोपाल की बेटी की बरात मेरठ से रविवार की शाम को आई थी। बरात में चढ़त के दौरान नाचने के दौरान गांव के कुछ युवकों ने फब्तियां कसीं। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद गांव के युवक जीटी रोड स्थित कृष्णा फार्म हाउस में पहुंच गए और बरातियों को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट को देख दूल्हे का भाई दौड़ कर आया और मारपीट करने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसको भी पकड़ और मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया, जिससे बरातियों में भगदड़ मच गई। मारपीट में तीन चार बरातियों को लात घूसों की चोट लग गई।

विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा

इस बीच गांव के शीशपाल पिट रहे लोगों के बचाव में आए तो आरोपी उन्हें भी पीटने लगे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धक्का मुक्की कर अभद्रता का व्यावहार किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची को देख गांव के युवक फरार हो गए। पुलिस ने मारपीट करने वालो को फार्म हाउस में तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिले। उसके बाद बरातियों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई का कहना है कि बरात में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed