फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida teacher quarrels with wife then lock one year old toddler in car baby got out by breaking window glass after 25 minutes

बेरहम पिता: पत्नी से हुआ झगड़ा तो एक साल के बेटे को कार में बंद कर भागा शिक्षक, 25 मिनट तक कार में तड़पता रहा मासूम

Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM IST
सार

शिक्षिका मां ने बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास कर शोर मचाया। लोगों की मदद से शीशा तोड़कर बच्चे को लगभग 25 मिनट बाद बाहर निकाला गया, तब तक बच्चा गर्मी में पसीने से लथपथ होकर रोता रहा।

विज्ञापन
Greater Noida teacher quarrels with wife then lock one year old toddler in car baby got out by breaking window glass after 25 minutes
कार का टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक दंपती में आपसी विवाद में आरोपी पति ने एक साल के मासूम बेटे को कार में सेंट्रल लॉक लगाकर बंद कर दिया और चाबी लेकर भाग गया।

विज्ञापन


शिक्षिका मां ने बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास कर शोर मचाया। लोगों की मदद से शीशा तोड़कर बच्चे को लगभग 25 मिनट बाद बाहर निकाला गया, तब तक बच्चा गर्मी में पसीने से लथपथ होकर रोता रहा। शिक्षिका ने पति पर बच्चे को पीटने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के समतल एंक्लेव निवासी नीतू शर्मा ने बताया कि वह प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं और पति गगन शर्मा भी शिक्षक हैं। नीतू का पति से कुछ दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर परिजन से वार्ता के लिए दंपती कार में सवार होकर 4 जुलाई को छपरौला स्थित घर जा रहे थे। अभी वह घर से कुछ दूर ही आगे पहुंचे थे तभी दंपती में फिर विवाद हो गया। नीतू का आरोप है कि पति छपरौला के बजाय दिल्ली जाने की जिद कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती कार से बाहर निकलकर बात कर रहे थे तभी गगन ने कार का सेंट्रल लॉक लगा दिया और चाबी लेकर भाग गया। कार में दंपती का एक साल का मासूम बेटा मौजूद था। कुछ देर नीतू को लगा कि पति वापस लौट आएगा, लेकिन गर्मी के कारण उनका बेटा रोने लगा तो नीतू ने शोर मचा दिया और लोगों की मदद से मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर मासूम को बाहर निकाला। 


बच्चों की देखभाल संरक्षण अधिनियम में दर्ज किया केस 
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की देखभाल संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 75 और बच्चों की देखभाल संरक्षण अधिनियम 2020 की धारा 23 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed