फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida's Dinesh Kumar will play in the Indian disabled cricket team

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में खेलेंगे ग्रेनो के दिनेश कुमार

Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
greater noida's Dinesh Kumar will play in the Indian disabled cricket team
दिनेश कुमार - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में कैमराला चक्रसेनपुर गांव निवासी ऑलराउंडर दिनेश कुमार का चयन हुआ है। अगले माह भारतीय टीम तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों की सीरीज खेलने नेपाल जाएगी। दिनेश का कहना है कि उसका अगला विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनना है।
विज्ञापन

क्रिकेटर ने बताया कि हाल ही में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चयन का पत्र भेजा है। टीम 8 जून को नेपाल रवाना होगी। वहां मालपानी क्रिकेट मैदान पर 10, 11 और 12 जून को टी-20 मैच खेले जाएंगे। दिनेश पिछले 2 साल से उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दिनेश के चयन से पिता श्रीपाल भाटी समेत अन्य परिजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन

बचपन में खो दिया था हाथ
क्रिकेटर दिनेश ने 8 साल की उम्र में दायां हाथ खो दिया था। दिनेश ने बताया कि घर पर चारा काटने की मशीन लगी थी। पिता ने इंजन का एक्सीलेटर पकड़ने के लिए कहा था, इसी दौरान हाथ इंजन की पुली में चला गया। हादसे में कोहनी से नीचे हाथ कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच देखकर तय किया टीम में जाने का लक्ष्य
बीकॉम कर चुके दिनेश कुमार को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। हाथ खोने के बाद उम्मीद टूट गई थी। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय दिव्यांग टीम का अंतरराष्ट्रीय मैच देखने गया। तभी पता चला कि दिव्यांग क्रिकेट भी होता है। इसके बाद भारतीय टीम में जाने का लक्ष्य तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed