फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida lift accident Order to seize the project

ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा: प्रोजेक्ट सीज करने का आदेश, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में रह रहे सैकड़ों परिवार

Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
सार

प्रोजेक्ट सीज करने का आदेश दे दिया गया है, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सैकड़ो मजदूरों के परिवार रह रहे हैं। साइट सीज करने के फैसले से साइट पर मौजूद हजारों मजदूर भी फंस जाएंगें। बड़ा सवाल ये है कि जो मजदूर यहां रह रहे थे, वो कहां जाएंगे। 

विज्ञापन
Greater Noida lift accident Order to seize the project
ड्रीम वैली प्रोजेक्ट सीज करने का आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने हादसे को लेकर कहा कि आम्रपाली ड्रीम वैली में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत होने की घटना ने दिल को झकझोर दिया है। वह मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर से अपनी रोजी- रोटी की तलाश में आए थे लेकिन यहां बिल्डर, ठेकेदार के घटिया निर्मित लिफ्ट में फंसकर काल के गाल में समा गये। यह बहुत ही दर्दनाक और निंदनीय है। ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को पिछले कई वर्षों से लंबित लिफ्ट कानून को जल्द से जल्द पास करके क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट सीज करने का आदेश दे दिया गया है, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सैकड़ो मजदूरों के परिवार रह रहे हैं। साइट सीज करने के फैसले से साइट पर मौजूद हजारों मजदूर भी फंस जाएंगें। बड़ा सवाल ये है कि जो मजदूर यहां रह रहे थे, वो कहां जाएंगे, कहां रहेंगे। उम्मीद है उच्च अधिकारी इस पर विचार करेंगे कि मजदूर अचानक से कहां जाएंगे। बहुत से मजदूरों का पैसा भी ठेकेदारों के पास फंसा हुआ है। मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले इस्ताक, अरुण, विपोत मंडल, आरिस के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अशुल, अब्दुल कुलदीप, कैफ और अरबाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की बारिश के कारण कंस्ट्रक्शन बंद था हादसे का शिकार हुए श्रमिक पीओपी का कार्य करने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली इलाके में अमरपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह निर्माण दिन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।



घायलों को निकाल रहे थे मजदूर, वीडियो बना रहे थे कुछ लोग
 ग्रेटर नोएडा। लिफ्ट हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें साथी मजदूर घायलों को निकलते दिख रहे हैं और कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो पर ब्लैक डे आम्रपाली लिखा हुआ है। वहीं पर मजदूरों का कहना है की घटना के दौरान कई ठेकेदारों ने अपने फोन भी स्विच ऑफ कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed