फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida is second most polluted city in country

Air Pollution: देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा, दूसरे दिन भी यलो जोन में रहा नोएडा

Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

सोमवार को दिन की शुरुआत ही तेज धूप के साथ हुई और शाम तक तेज धूप बनी रही। धूप की तेजी की वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। ऐसे में 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Greater Noida is second most polluted city in country
यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर का महीना आधा ही बीता है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। 201 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ लगातार दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति थी और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया था। हालांकि, नोएडा का एक्यूआई 134 होने की वजह से दूसरे दिन भी यलो जोन में ही दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


सोमवार को जारी हुई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 283 एक्यूआई के साथ देश में पहले स्थान पर सबसे प्रदूषित शहर विशाखापट्टनम रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा 201 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के अन्य सभी शहर ग्रीन और यलो जोन में रहे। रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 216 और नोएडा का एक्यूआई 141 रहा था। यदि हवा की गुणवत्ता ऐसी ही रही तो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़कों पर उड़ रही धूल और वाहनों का धुआं प्रदूषण को बढ़ावा देता है। ओवरलोडेड वाहन सड़कों पर मिट्टी और बालू गिराते हुए जाते हैं। ऐसे में दूसरे वाहनों के निकलने पर धूल उड़ती है। इस तरह की धूल आंखों में जलन पैदा करती है और सांस संबंधी समस्या भी हो सकती है। 

विज्ञापन

24 घंटे में बढ़ा एक डिग्री पारा
सोमवार को दिन की शुरुआत ही तेज धूप के साथ हुई और शाम तक तेज धूप बनी रही। धूप की तेजी की वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। ऐसे में 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री था और सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed