फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida, girl commits suicide, suicide in Greater Noida, Greater Noida Police, Delhi NCR News

लिव इन पार्टनर का खौफनाक कदम: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, पांच साल से रह रही थी साथ; नहीं छोड़ा सुसाइड नोट

Sat, 28 Feb 2026 09:09 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Feb 2026 09:09 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सहमति संबंध में रह रही एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामल में युवक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Greater Noida, girl commits suicide, suicide in Greater Noida, Greater Noida Police, Delhi NCR News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

एमनाबाद स्थित गार्डन सिटी रोज सोसाइटी में सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को शव सौंपा है। पुलिस का कहना है कि परिजन ने किसी के खिलाफ कोई शिकायती नहीं दी है।

विज्ञापन


शनिवार को पीआरवी कंट्रोल रूम से सूचना मिली की एमनाबाद स्थित गार्डन सिटी रोज सोसाइटी स्थित एक फ्लैट में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती के आत्महत्या की सूचना से सोसाइटी से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिल्ली निवासी सहमति संबंध में रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को युवक ने बताया कि दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। युवक वकालत की प्रैक्टिस करता है। वहीं युवती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। हालांकि युवती किस कंपनी में क्या काम करती थी वह और परिजन नहीं बता सके हैं। दोनों करीब पांच साल से सहमति संबंध में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी दोनों के परिजन को थी। रात में दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे। वह सुबह उठा तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या का कारण पता होने इनकार किया।


वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि युवती के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव ले गए हैं। अगर परिजन कोई आरोप लगाते हैंं तो तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed