फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater noida fire in cooler grass making factory three four women sustain burn injury fire controlled read full story

ग्रेटर नोएडा: कूलर की घास बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 3-4 महिलाएं झुलसीं, आग पर पाया काबू

Thu, 31 Mar 2022 08:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Mar 2022 08:58 AM IST
सार

दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी, जांच जारी है।

विज्ञापन
Greater noida fire in cooler grass making factory three four women sustain burn injury fire controlled read full story
ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकमल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह आग कूलर के अंदर लगने वाली घास बनाने की फैक्टरी में लगी थी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त फैक्टरी में कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी बाहर निकल आए लेकिन तीन-चार महिलाएं व युवतियां आग की चपेट में आ गईं जिससे वह झुलस गईं।
विज्ञापन


उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि उन्हें गंभीर घाव नहीं आए हैं और किसी तरह की जनहानि भी नहीं हुई है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed