फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida fir filed in rabupura police station against web series tandav by bsp leader for hurting sentiments of hindus showing UP police in bad light

ग्रेटर नोएडाः रबूपुरा में वेब सीरीज तांडव के निर्माता और कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज, यहीं हुई थी शूटिंग

Tue, 19 Jan 2021 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडान (रबूपुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडान (रबूपुरा) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 10:53 AM IST
सार

- बसपा नेता ने दर्ज कराई अमेजॉन प्राइम इंडिया हेड समेत अन्य पर एफआईआर
- धार्मिक भावनाएं आहत करने और यूपी पुलिस की छवि खराब करने का भी आरोप

विज्ञापन
greater noida fir filed in rabupura police station against web series tandav by bsp leader for hurting sentiments of hindus showing UP police in bad light
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

विस्तार

अमेजॉन प्राइम पर इन दिनों प्रसारित हो रही अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव पर मचा बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई शहरों के बाद मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


यह एफआईआर एक बसपा नेता ने दर्ज कराई है। एफआईआर में शिकायत दी गई है कि इस वेब सीरीज से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है और धार्मिक भावनाएं भी भड़काने का प्रयास है। वहीं आरोप ये भी लगाया गया है कि इसमें यूपी पुलिस को बुरी तरह दिखाया गया है। 
विज्ञापन


रबूपुरा में हुई थी तांडव की शूटिंग, निदेशक एक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
रबूपुरा थाने में सोमवार देर रात तांडव फिल्म के निर्देशक, कलाकारों और अमेजॉन प्राइम इंडिया की हेड समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बसपा नेता बलवीर आजाद ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और यूपी पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनिजा गांव निवासी पूर्व बसपा जिला प्रभारी बलवीर आजाद ने रबूपुरा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि तांडव फिल्म की शूटिंग क्षेत्र के गांव निलोनी और उटरावली में की गई है। फिल्म में  दृश्य दिखाया गया है कि यूपी पुलिस की वर्दी पहने हुए दो कलाकार शराब पी रहे हैं।

इस दृश्य में यूपी 112 का वाहन और पुलिस कर्मियों की वर्दी में बैच भी यूपी पुलिस का लगा हुआ है। इससे यूपी पुलिस की छवि खराब हो रही है। फिल्म में देश के प्रधानमंत्री का अभिनय चित्रण भी जानबूझकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को आघात पहुंचाने के लिए किया गया है।

जातिगत और सामुदायिक कथन भी जानबूझकर द्वेष भावना उत्पन्न के लिए किए गए हैं। फिल्म में दलित जाति के अपमान करने वाले दृश्यांकन और संवाद भी हैं। इससे सामाजिक सौहार्द और लोकशांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इन पर दर्ज की गई एफआईआर
तांडव वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, अमेजॉन प्राइम इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित, लेखक हिमांशु कृष्ण मेहरा, गौरव सोलंकी, अभिनेता सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed