फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater noida factory owner gave liquid storage tank to hospitals without rent or deposit for covid patients

#LadengeCoronaSe: फैक्टरी से लिक्विड स्टोरेज टैंक उखाड़ उद्यमी ने अस्पतालों को दिया, नहींं होगी ऑक्सीजन की किल्लत

Thu, 06 May 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 May 2021 05:38 PM IST
सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में लगातार हो रही मरीजों की मौत के आंकड़ों ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इससे छुटकारा पाने व अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जिले के एक उद्यमी ने अनोखी पहल की है।

विज्ञापन
Greater noida factory owner gave liquid storage tank to hospitals without rent or deposit for covid patients
जिग्नेश पांचाल ने दी लिक्विड स्टोरेज टैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में लगातार हो रही मरीजों की मौत के आंकड़ों ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इससे छुटकारा पाने व अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जिले के एक उद्यमी ने अनोखी पहल की है। औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी के उद्यमी जिग्नेश पांचाल ने अपनी फैक्टरी में स्थापित ऑक्सीजन लिक्विड टैंक को उखाड़कर दो अस्पतालों में लगाने के लिए दिया है। उनके इस कदम की चारों तरफ सराहना की जा रही है। 

विज्ञापन


जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच चुकी है। लगातार मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को बचाने के लिए समाजसेवी संगठनों के साथ उद्यमी संगठनों ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन विशारद गौतम के प्रयास से साइट-बी के उद्यमी जिग्नेश पांचाल ने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी फैक्टरी में स्थापित लिक्विड टैंक को ग्रेटर नोएडा के प्रकाश अस्पताल समूह व दनकौर स्थित निम्स अस्पताल को देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


दूर हो सकेगी ऑक्सीजन की किल्लत
प्रकाश अस्पताल समूह ने ऑक्सीजन किल्लत के कारण अपने कुल क्षमता को 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। प्रशासन को पत्र भेज कर सूचित भी किया गया। अस्पताल में 100 मरीजों की क्षमता है। ऑक्सीजन लिक्विड टैंक मिलने के बाद यहां भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज भर्ती करने से किया इनकार 
निम्स अस्पताल ऑक्सीजन किल्लत के कारण लगातार गंभीर मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर रहा है। बुधवार को भी अस्पताल ने कई मरीजों को ऑक्सीजन किल्लत के कारण भर्ती नहीं किया गया। इस अस्पताल में ऑक्सीजन लिक्विड टैंक को बृहस्पतिवार तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

9000 सिलिंडर की है क्षमता 
उद्यमी जिग्नेश पांचाल की ओर से निम्स व प्रकाश अस्पताल लगाए जा रहे लिक्विड ऑक्सीजन टैंक की क्षमता 9000 सिलिंडर की होगी। प्रति दिन 150-150 सिलिंडर इससे भरे जा सकेंगे। इससे निर्बाध रुप से अस्पताल में भर्ती मरीजों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


जिले में बढ़ते संक्रमण से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। इसे रोकने के लिए आईआईए के साथ एक बैठक की गई। इसके लिए मैंने फैसला किया है कि इकाई अभी बंद है, ऐसे में ऑक्सीजन टैंक अस्पताल को उपयोग के लिए दिया जा सकता है। इस प्रयास से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।- जिग्नेश पांचाल, उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed