फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida dankaur bjp leaders name stone broken

ग्रेटर नोएडा: दनकौर में फिर तोड़ा गया भाजपा नेताओं का शिलापट्ट

Fri, 29 Oct 2021 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Oct 2021 05:50 PM IST
सार

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद डॉ महेश शर्मा व विधायक धीरेंद्र सिंह का नाम लिखा हुआ शिलान्यास का शिलापट्ट तैयार करा कर गांव के मुख्य रास्ते पर लगवा दिया।

विज्ञापन
Greater Noida dankaur bjp leaders name stone broken
दनकौर में तोड़ा शिलापट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर में महमदपुर रोड पर भाजपा नेताओं ने सड़क के निर्माण का शिलापट्ट लगाया था। जिसे गुरुवार देर रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया है। इससे पहले भी डेरिन गुजरान गांव के मुख्य मार्ग पर लगे भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए शिलापट को दो दिन पहले तोड़ा गया था।

विज्ञापन


पुलिस भी लोगों की सूचना मिलने पर जांच करने मौके पर गई थी। हालांकि किसी भाजपा नेता ने अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नही दी है। महमदपुर गांव की करीब चार किमी सड़क जर्जर है। यमुना प्राधिकरण ने सड़क के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद डॉ महेश शर्मा व विधायक धीरेंद्र सिंह का नाम लिखा हुआ शिलान्यास का शिलापट्ट तैयार करा कर गांव के मुख्य रास्ते पर लगवा दिया। लेकिन देर रात शिलापट्ट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में किसी नेता द्वारा पुलिस से अभी तक शिकायत नहीं की गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ईंट लगने से घायल हुए छह साल के मासूम की मौत

दनकौर कस्बा निवासी छह वर्ष का एक बच्चा 25 अक्तूबर को खेलते वक्त ईंट लगने से घायल हो गया था। मासूम की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी गजराज का 6 वर्ष का पोता वंश 25 अक्तूबर को घर के नजदीक ही दीवार के पास खेल रहा था।

अचानक उसके सिर पर एक ईंट गिर गई। इस घटना में बच्चा घायल हो गया था। जिसको परिजनों ने दनकौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्चे की मौत के मौत हो गई। बच्चे की मौत के चलते उसके घर पर मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed