ग्रेटर नोएडा: पहले दिन विधायक धीरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने खरीदे नामांकन पत्र, डीएम ने किया निरीक्षण
नामांकन के पहले कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र खरीद लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की तीनों विधानसभा सीटों जेवर, दादरी व नोएडा के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, लेकिन 34 प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के लिए 11, दादरी के लिए 18 और जेवर के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक, आम आदमी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने पत्र लिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
इससे पहले गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी (डीएम) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सुहास एलवाई ने तीनों विधानसभाओं के कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व आयोग के मंशा के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के लिए कहा। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। मुख्य गेट पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। गेट से कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश से पूर्व वाहनों की जांच की गई। तसल्ली के बाद ही वाहन चालकों को कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया गया। बाहर से आने वाले चालकों को कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों की अनुमति नहीं दी गई।