फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Great Italian rider drove super bike at a speed of 300 kilometers on Buddha Circuit

Noida News: इटली के महान राइडर ने बुद्ध सर्किट पर 300 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ाई सुपर बाइक

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Great Italian rider drove super bike at a speed of 300 kilometers on Buddha Circuit
इटली के मोटो जीपी चैंपियन रह चुके कैपिरोसी ने ट्रैक दौड़ाई सुपर बाइक
विज्ञापन

-वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2011 के बीच नौ बार जीत चुके हैं मोटो जीपी रेस

ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में इटली के बाइक राइडर लोरिस कैपिरोसी ने शुक्रवार को ट्रैक पर सुपर बाइक दौड़ाकर ट्रैक का जायजा लिया। मोटो जीपी के वाणिज्यिक आयोजनकर्ता डोर्ना स्पोर्ट्स के सुरक्षा सलाहाकार लोरिस ने ट्रैक पर 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ाई। इस दौरान बाइक तेज आवाज काफी दूर तक गूंजती रही।
लोरिस कैपिरोसी मोटो जीपी चैंपियन रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2011 के बीच मोटो जीपी रेस नौ बार जीती है। वह पोल पोजीशन पर 300 बार रेस शुरू करने वाले विश्व के पहले राइडर भी रहे हैं। वह वर्ष 1990 और वर्ष 1991 में दो बार 125 सीसी विश्व चैंपियन रहे हैं। उन्होंने 1998 में 250 सीसी विश्व चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। लोरिस कैपिरोसी के नाम विश्व में सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का भी खिताब है।
विज्ञापन

लोरिस कैपिरोसी ने शुक्रवार को बुद्ध सर्किट का जायजा लिया। 1973 में जन्मे लोरिस ने 1050 मीटर के बैक स्ट्रेट ट्रैक पर उसकी खासियतों का अंदाजा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
18 सितंबर से बीआईसी पहुंचेंगे राइडर्स
बीआईसी पर राइडर्स 18 सितंबर से पहुंचना शुरू हो जाएंगे। पहली बार बनाए गए मोटो जीपी ट्रैक पर राइडर्स अभ्यास करेंगे। दूसरी ओर, रेस के लिए बाइक और अन्य उपकरणों की दूसरी खेप शुक्रवार शाम तक पहुंची। बताया जाता है कि तीसरी खेप शनिवार तक पहुंच जाएगी। कंटेनर में आ रहा अधिकतर सामान खिलाड़ियों के आने के बाद ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed