{"_id":"6978c32d762973917d0b0982","slug":"grandmaster-gma-aryan-won-the-trophy-noida-news-c-1-noi1095-3884487-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रैंडमास्टर जीमए आर्यन ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रैंडमास्टर जीमए आर्यन ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-105 स्थित फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल में काबिल किड्स चेस अकादमी की ओर से काबिल किड्स 5वां रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रैपिड ओपन टूर्नामेंट में कुल 60,000 रुपये की इनामी राशि, 40 ट्रॉफी और मेडल रखे गए। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत भारत के 92वें ग्रैंडमास्टर जीएम आर्यन वर्मा की मौजूदगी रही। इस दौरान खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर स्तर की रणनीति और अनुभव को नजदीक से देखने का अवसर मिला। ओपन कैटेगरी में जीएम आर्यन वर्मा ने पहला स्थान हासिल कर 10,000 रुपए और ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर ओम बत्रा, तीसरे पर अमर्त्य सौमित्र गुप्ता रहे। विभिन्न आयु वर्गों (अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12), रेटिंग कैटेगरी और बेस्ट फीमेल खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में कोच आशीष सिंह और भानु की अहम भूमिका रही।
वीकडे चैंपियंस ने टॉपगंस को 59 रन से हराया
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रनभूमि वीकेंड सीजन-21 लीग मुकाबले में वीकडे चैंपियंस ने टॉपगंस को 59 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीकडे चैंपियंस ने 20 ओवर में 223 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शुबहम ने 25 गेंदों पर 92 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉपगंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बना सकी।
ताइक्वांडो में बच्चों ने जीते 6 पदक
नोएडा (संवाद)। सेकंड ब्राइट कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता रविवार को दिल्ली कालकाजी के नेहरू एन्क्लेव में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सानविका सिंह, कुष्मिता और जतिन ओली ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं प्रिंस चौहान ने रजत पदक हासिल किया। सनाव्या सिंह, अर्पिता गिरी और कनिष्क नेहरा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। डायनेमो ताइक्वांडो के संस्थापक उमेश यति और कोच अनीता गिरी ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
किकबॉक्सिंग में 17 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
नोएडा (संवाद)। प्रथम अंतरराष्ट्रीय कराटे और किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 41 स्वर्ण समेत 78 पदक जीते। नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम रही। भारत की ओर से जिले गौतम बुद्ध नगर के 17 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। इनमें इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा के 8 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल पहुंचने पर निदेशक निहारिका सिंह व खेल विभाग के शिक्षकों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। टीम कोच विनय ठाकुर ने बताया कि बालिका वर्ग में वंशिका बेरी ने 3 स्वर्ण और वृत्ति ठाकुर ने 2 स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालक वर्ग में आह्नान खान, जयदीप कौशिक, आयुष्मान मिश्रा और पार्थिव सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। जिला मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।