फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   goyal says will have to increase the revenue together

सामूहिक रूप से राजस्व बढ़ाने का काम करना होगा: पीयूष गोयल

Fri, 17 Jul 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
goyal says will have to increase the revenue together
नई दिल्ली। कोरोना काल में हमें राजस्व बढ़ाने का सामूहिक प्रयास करना होगा। रेल कर्मचारी अगर चाहे तो रेलवे राजस्व अपना बढ़ा सकता है। यह बात केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ऑनलाइन संगोष्ठी के दौरान रेलवे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की तरफ से आयोजित संगोष्ठी में गोयल ने रेल यूनियन के नेताओं से कहा वे इस पर ध्यान दें कि महामारी के दौर से कैसे उबरा जाए। इस मौके पर पीयूष गोयल ने लॉकडाउन में रेल कर्मियों के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों ने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया।
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री सुरेश आंगड़ी ने कहा कि रेल पिछले 167 वर्षों में कभी नहीं रुकी थी। इस महामारी के कारण इसे रोक दिया गया। इस दौर में भी रेल कर्मियों ने बेहतर काम किया। एक योद्धा के रूप में काम करने के लिए कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत के बल पर ही हम भारतीय रेलवे को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलवे बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के एचआर महानिदेशक आनंद एस खाती ने कहा कि रेलवे में 12.18 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। हाल ही में 1.21 लाख कर्मचारियों की भर्ती की गई है। 1.40 लाख रिक्तियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए कर्मचारी अपने मिशन में मंत्रालय के साथ खड़े थे। वित्तीय सुधार न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि राष्ट्र के हित में भी हैं। इस कामगार संगोष्ठी में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी श्री वीके यादव समेत रेल यूनियन के पदाधिकारी राखल दास गुप्ता, गुम्मन सिंह, शिव गोपाल मिश्रा, डॉ. एम राघवैया समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed