फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Governor will have to close the gap in education between the poor and the rich.

गरीब व अमीर के बीच मिटाना होगा शिक्षा का अंतर : राज्यपाल

Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Governor will have to close the gap in education between the poor and the rich.
फोटो:
विज्ञापन

गरीब व अमीर के बीच मिटाना होगा शिक्षा का अंतर : राज्यपाल

-ग्रेनो के बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक तरफ जर्जर भवन में बिना सुविधा के बच्चे पढ़ रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ आधुनिक इमारतों में शिक्षा दी जा रही है। अमीर और गरीब के बीच शिक्षा के इस अंतर को मिटाना होगा। शिक्षा के साथ ही बच्चों में संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान होना चाहिए। रविवार को नॉलेज पार्क तीन स्थित बिजनेस स्कूल के एक कार्यक्रम में पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यह बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि बच्चे उसे समझ सकें। यह ज्ञान जरूर हो कि वे क्या लिख रहे हैं और क्या बोल रहे हैं। अगर कहीं किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन होता है तो वहां पर सरकारी स्कूलों से कक्षा 8 से 12वीं तक के 50 बच्चों को बुलाया जाए। पहली लाइन में बैठाकर उनका सम्मान कराएं। यहां मिलने वाला अनुभव जिंदगी भर उनके काम आएगा। उद्यमियों ने सिद्धार्थ नगर व बलिया जैसे जिलों में कॉलेज खोलने की अपील की हैं। ताकि गरीबों को अच्छी शिक्षा मिल सके। राज्यपाल ने कहा, यदि बच्चों को नैतिकता व मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा तो वह कभी परीक्षा में नकल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर जोर देकर कहा कि लोगों को वहां जाकर अपना जन्मदिन मनाना चाहिए। गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का एक अलग अनुभव मिलेगा। उद्यमियों से अपील करते हुए कहा, उद्योगों में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं के पोषण का ख्याल रखें। हर 15 दिन में पोषण युक्त खाद्य पदार्थ दें। कार्यक्रम में 10 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को शैक्षिक किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माताएं सशक्त होंगी तभी बच्चे भी सशक्त होंगे
राज्यपाल ने कहा, वर्तमान समय में बच्चों के साथ-साथ महिलाएं भी कुपोषित हैं, जब हमारी माताएं सशक्त बनेगी तो बच्चे भी सशक्त होंगे, तभी देश भी सशक्त बनेगा। गर्भवती महिला सहित उनके परिवारजनों को चाहिए कि वह घर में स्वस्थ वातावरण रखें, कोई भी लड़ाई—झगड़ा ना हो, अच्छी—अच्छी किताबें पढ़ें और प्रेम के वातावरण में रहे।


सांसद व डीएम के नहीं होने से नाराज राज्यपाल
राज्यपाल को कार्यक्रम में स्थानीय सांसद डाॅ. महेश शर्मा और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा नहीं मिले। इस पर नाराजगी जाहिर कर एतराज जताया। जब जिलाधिकारी को इसका पता चला तो वह तुरंत स्टेज पर पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। उस समय डीएम कॉलेज परिसर में मौजूद थे। वहीं, सांसद राज्यपाल के आने से पहले ही निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed