फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Government should not forget to consider farmers as weak'

‘किसानों को कमजोर समझने की भूल नहीं करे सरकार’

Sun, 31 Jan 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Government should not forget to consider farmers as weak'
ग्रेटर नोएडा प्रेसक्लब में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने का पत्र द - फोटो : Grnoida
‘किसानों को कमजोर समझने की भूल नहीं करे सरकार’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कृषि कानून से क्या नुकसान है, इस बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों को समझाया जा रहा है कि सरकार के बहकावे में न आएं। रविवार को ग्रेटर नोएडा में मीडिया से मुखातिब होने पर रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल कतई नहीं करे। किसान अपनी मांग मनवाकर रहेेंगे। यशवीर सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल तीनों कानूनों का विरोध करती है। इनसे किसानों का नहीं, बल्कि उद्योगपतियों का भला होने जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। यह बड़ी साजिश है। गांव-गांव जाकर किसानों को समझाया जा रहा है कि सरकार के बहकावे में नहीं आएं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ, वह किसानों को बदनाम करने की साजिश है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। हर बूथ पर 50 कार्यकर्ताओं का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इसी तरह से ब्लॉक और जिलास्तर पर भी किया जाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। मौके पर जनार्दन भाटी, दिल नवाज, अरुण चौधरी, रविंद्र चौहान, योगेंद्र, मनोज, उदयभान, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राकेश टिकैत के समर्थन में आया राकियू
नंगला हुकम सिंह गांव में राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह के आवास पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि भाकियू नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की गई तो कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के समर्थन में आंदोलन चलाया जाएगा। मौके पर शाहिद मंजूर, लखीराम शर्मा, ब्रजपाल सिंह, चंद्र पहलवान, विजेंद्र, किशनपाल, विपिन और ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed