{"_id":"6484954935d4349245076638","slug":"government-school-childrens-talent-shown-in-wave-art-exhibition-noida-news-c-340-1-del1011-15795-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ‘लहर’ आर्ट प्रदर्शनी में दिखा सरकारी स्कूल के बच्चों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ‘लहर’ आर्ट प्रदर्शनी में दिखा सरकारी स्कूल के बच्चों का हुनर
विज्ञापन
-बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ परर्फोमिंग आर्ट के छात्रों के लिए की गई आयोजित
-बीकानेर हाउस में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंची शिक्षा मंत्री आतिशी
-कहा, यह हमारे छात्रों की रचनात्मकता और जुनून का है प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट (एएसओएसईएपीवीए) स्कूल के छात्र आर्ट प्रदर्शनी ‘लहर’ में अपने हुनर को प्रदर्शित कर रहे हैं। सरकार ने छात्रों की प्रतिभा के प्रदर्शन को मंच देने के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित की है। बीकानेर हाउस में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 10 वीं और 11 वीं के छात्रों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी को देखने के लिए शनिवार को शिक्षा मंत्री आतिशी भी पहुंची। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हमारे छात्रों की रचनात्मकता और जुनून को दिखाती है।
दिल्ली सरकार का इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य अपने स्कूलों में पढ़ रहे इन युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी पारिस्थितिकी और शहरी जीवन के बीच के जटिल संबंधों को उजागर करती है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा दिखाई गई रचनात्मकता और अभिव्यक्ति बेहद सराहनीय है। यह इस बात का प्रमाण कि हमारे स्कूलों के छात्र न केवल वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों को समझते है बल्कि अपने कला के माध्यम से उसका सजीव चित्रण भी करते है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ने छात्रों को अपनी कलात्मक क्षमताओं का पता लगाने और अपने विचारों को प्रभावशाली कला रूपों में लाने के लिए एक मंच दिया है। इस प्रदर्शनी ने न केवल हमारे बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया है बल्कि इन युवा कलाकारों की रचनात्मकता और संजीदगी भरी सोच को भी बढ़ावा दिया है।
-- -- -- -- --
विभिन्न कला रूपों की श्रृंखला का प्रदर्शन
प्रदर्शनी में विभिन्न कला रूपों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इसमें स्कूली छात्रों ने अपनी कलाकृतियों और कौशल को प्रदर्शित किया गया। विजुअल आर्ट्स के छात्रों ने एक क्यूरेटेड इनडोर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनाएं प्रस्तुत की है। जबकि छात्रों और शिक्षकों द्वारा आयोजित इंटरेक्टिव स्टाल में गोंड कला, मधुबनी, ब्लॉक प्रिंटिंग और बुनाई जैसे आर्ट फॉर्म पर लाइव वर्कशॉप भी आयोजित की गई हैं। छात्रों के लाइव म्यूजिक ने प्रदर्शनी को आकर्षक बना दिया। इसमें दसवीं के छात्रों ने चार शॉर्ट फिल्मों के साथ-साथ चालीस से अधिक शानदार फोटो भी प्रदर्शित की है। मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की शुरुआत 2021 में की थी। ये स्कूल विशेष रूप से उन छात्रों के लिए शुरू किए गए हैं जो अपनी कलात्मक योग्यताओं को निखारते हुए इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।