{"_id":"66eed882d7ebe5ed570421ea","slug":"government-has-just-changed-its-face-corruption-is-not-going-to-end-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-62108-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार वही सिर्फ चेहरा बदला, भ्रष्टाचार खत्म होने वाला नहीं : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार वही सिर्फ चेहरा बदला, भ्रष्टाचार खत्म होने वाला नहीं : भाजपा
विज्ञापन
भाजपा ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की
कहा- जनता के लिए खोलें शीशमहल, बिजली दरों से मिले राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में सिर्फ चेहरा बदला है, सरकार वही है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से भी भ्रष्टाचार खत्म होने वाला नहीं है। आतिशी एक मंत्री के रूप में असफल रही हैं और दिल्ली वालों को आगे उनकी सरकार से भी कोई उम्मीद नही है।
सचदेवा ने कहा कि आतिशी कोई परिवर्तित सरकार देना चाहती हैं तो सबसे पहले वे शीश महल बंगले को जनता के लिए खोलें, जिसे कोविड काल में 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से तैयार किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के विपरीत जाकर पदभार ग्रहण किया गया है तो यह भी तय है कि दिल्ली सरकार कठिन समय में फंसी रहेगी। उम्मीद है कि आतिशी पद संभालने के बाद लंबे समय से कुशासन का शिकार हो रही जनता को राहत देंगी। जनता को इस समय बिजली की दरों और पानी की समस्या से तुरंत राहत मिलनी चाहिए। तीन माह से दिल्ली में बिजली बिलों पर 45 फीसदी सरचार्ज थोपा जा रहा है जिससे बिल कई गुना बढ़ गए हैं।
वहीं, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हर साल गर्मी में बिजली के बिल और बढ़ा दिए जाते हैं। पेयजल तो मिल नहीं रहा, लेकिन बिल जरूर आ रहा है। मुख्यमंत्री जल बोर्ड के प्रत्येक उपभोक्ता के बिल का ऑडिट कराएं। दिल्ली देहात में प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने वाले वादे को पूरा करें। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में भी लागू करने का वक्त आ गया है, क्योंकि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दम तोड़ चुकी हैं। बुजुर्गों से अगर आतिशी को जरा भी हमदर्दी है तो योजना को लागू करवाएं। प्रदूषण, जर्जर सड़के, गंदे पानी की समस्या का निराकरण करें।
विज्ञापन
शराब घोटाले से हुए नुकसान की जांच कराएं : मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी को पत्र लिखकर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। मुख्यमंत्री तत्काल शराब नीति वापस क्यों ली गई और कितने राजस्व का नुकसान हुआ की जांच के आदेश जारी करेंगी। साथ ही, स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर, लोहे की कुंडी वाले छत वाले कमरे जो 5 लाख में बनते हैं वे 25 लाख में कैसे बने जांच कराएंगी। अगर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाकामियों को छुपाने के लिए काम करने से रोकें तो भाजपा सांसदों को बताएं, सभी उनकी मदद करेंगे।