फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: When the return started after Chhath, the city roads got jammed.

Noida News: छठ बाद शुरू हुई वापसी तो जाम हो गईं शहर की सड़कें

Fri, 31 Oct 2025 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the return started after Chhath, the city roads got jammed.
छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज रोड़ पर लगा जाम।
बारिश के बीच पैडलेगंज से छात्रसंघ समेत सभी चौराहों पर देर लगा रहा जाम
विज्ञापन




मोहद्दीपुर में सुबह से ही रेंगते रहे वाहन



गोरखपुर। छठ महापर्व समाप्त होने के साथ ही बृहस्पतिवार को शहर में लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई। गांवों से लोग त्योहार मनाकर लौटने लगे तो सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। ऊपर से रुक-रुक कर हुई बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। इस वजह से पैडलेगंज से छात्रसंघ समेत सभी चौराहों पर जाम लगा रहा।



सुबह से ही मोहद्दीपुर क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार थमने लगी। बारिश में सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से चार पहिया वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई। दोपहिया चालक फुटपाथ और किनारे से निकलने की कोशिश करते रहे लेकिन बारिश की वजह से परेशानी बढ़ गई। दोपहर बाद पैडलेगंज से लेकर छात्रसंघ चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान कई जगह ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया।
विज्ञापन




शाम के समय मोहद्दीपुर में फिर से जाम की स्थिति बन गई। कुनराघाट से मोहद्दीपुर की लेन में गोपाल मंदिर के सामने तक वाहनों की लाइन लगी रही। यहां से गुजरने में चार पहिया चालकों को करीब 15 मिनट का समय लग गया। लगातार हॉर्न और बारिश में फंसे वाहनों ने स्थिति को और अव्यवस्थित बना दिया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में काफी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि पर्व के बाद हमेशा ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। सभी प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। टीमें लगातार सड़कों पर स्थिति संभालने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed