फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Strictness in the case of fake insurance payment, investigation will be done in Gorakhpur-Basti

Noida News: फर्जी बीमा भुगतान के मामले में सख्ती, गोरखपुर-बस्ती में होगी जांच

Tue, 16 Sep 2025 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Strictness in the case of fake insurance payment, investigation will be done in Gorakhpur-Basti
कमिश्नर ने कहा- परीक्षण कराकर लापरवाही पर तय होगी भूमिका
विज्ञापन

गोरखपुर। डिसेंट हॉस्पिटल में फर्जी कागजात और मरीज के नाम पर हेल्थ इंश्योरेंस में फर्जीवाड़े के मामले में प्रशासन सख्ती बरतने के मूड में है। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि इस प्रकरण में गोरखपुर और बस्ती दोनों जगहों पर जांच कराई जाएगी। परीक्षण कराकर लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।

बता दें कि डिसेंट हॉस्पिटल में फर्जी दस्तावेज पर बीमा का भुगतान का मामला सामने आने पर वहां के डॉक्टर एके सिंह का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में जाना छोड़ दिया था। उन्होंने पूरी सूचना देकर अपने बकाया भुगतान के लिए डीएम और सीएमओ को भी पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि इस प्रकरण में अभी तक उनके पास किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। मामला गंभीर है, इसलिए जांच कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही तो नहीं बरती गई। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed