{"_id":"68c71c0ed9b48001cd01d42a","slug":"gorakhpur-news-sexual-exploitation-of-a-teenagerthe-girl-demanded-12-lakhs-by-threatening-to-file-a-case-na-news-c-7-hsr1010-1071049-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले किशोर का यौन शोषण... फिर केस की धमकी- युवती ने मांगे 12 लाख रुपये; इंस्टाग्राम पर बने थे दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले किशोर का यौन शोषण... फिर केस की धमकी- युवती ने मांगे 12 लाख रुपये; इंस्टाग्राम पर बने थे दोस्त
Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
सार
सहजनवां इलाके में रहने वाले किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिये युवती से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। उस समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। आरोप है कि बातचीत दौरान युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने मिलने के लिए गीडा के एक होटल में बुलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के किशोर का यौन शोषण करने और केस दर्ज कराने की धमकी देकर 12 लाख रुपये मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक युवती पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि युवती ने इंस्टाग्राम के जरिये नजदीकियां बढ़ाने के बाद किशोर को एक होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह किशोर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगी और सुलह के लिए 12 लाख रुपये मांग रही थी। केस दर्ज कर गीडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहजनवां इलाके में रहने वाले किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिये युवती से उसकी बातचीत शुरू हुई थी।
विज्ञापन
उस समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। आरोप है कि बातचीत दौरान युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने मिलने के लिए गीडा के एक होटल में बुलाया। वहां पर युवती ने पहले से ही एक कमरा बुक किया हुआ था और किशोर को कमरे में लेकर चली गई। आरोप है कि वहां युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए किशोर का यौन शोषण किया।
होटल के कमरे के लिए 800 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी उसी से कराया। इसके बाद भी युवती ने उसे नहीं छोड़ा और कई बार अलग-अलग होटल में बुलाती रही और शोषण करती रही। हर बार होटल का पेमेंट किशोर से ही कराती थी।

किशोर का आरोप है कि युवती ने कई बार उससे रुपये भी लिए। वह परेशान होकर घरवालों को बताने वाला था कि इसी बीच युवती उसके घर पर पहुंच गई। यौन शोषण का केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए उसने किशोर के पिता से 12 लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर धमकी देकर चली गई।
इसके बाद किशोर के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर नाबालिग बेटे को फंसाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की गुहार लगाई। इसकी जांच भी कराई गई लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद किशोर के पिता ने अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
अब कोर्ट के आदेश पर गीडा थाने की पुलिस ने युवती पर मारपीट, जबरन वसूली व लैंगिंक अपराध की धारा में केस दर्ज किया है। गीडा थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तिवारीपुर थाने में भी आया था मामला
जुलाई-2025 में तिवारीपुर थाने में भी एक युवती के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसने एक किशोर (17) का यौन शोषण किया। साथ ही किशोर के साथ फोटो लेकर धनउगाही की भी कोशिश की। युवती किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस की जांच में किशोर ही पीड़ित निकला। इसके बाद किशोर के पिता ने युवती पर केस दर्ज कराया था।
छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा
गोरखपुर। उरुवा इलाके एक गांव में तीन युवकों पर कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में शनिवार को तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। छात्रा के भाई का आरोप है 12 सितंबर को छेड़खानी की जानकारी पर गांव के आरोपियों से नाराजगी जताई तो उन्होंने लाठी-डंडों से पीट दिया।