फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Main accused of cheating a hospital operator of Rs 1.5 crore arrested

Noida News: अस्पताल के संचालक से डेढ़ करोड़ की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Main accused of cheating a hospital operator of Rs 1.5 crore arrested
राजवंशी हॉस्पिटल के संचालक से जमीन का फर्जी सौदा कर हुई थी जालसाजी
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी पर गैंगस्टर लगाने एक्ट की तैयारी

गोरखपुर। राजवंशी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव प्रताप राव से जमीन का फर्जी सौदा कर डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने वाले जालसाज अखिलेश यादव को कैंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संत कबीरनगर जिले के बनकट, औराडार का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अखिलेश ने रामगढ़ताल क्षेत्र की एक जमीन दिखाकर सौदा तय किया, जबकि वह जमीन किसी और की थी। 11 नवंबर 2024 को डॉ. राजीव ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अखिलेश और उसके सहयोगियों ने साजिश रचकर उनसे बड़ी रकम ठग ली। मामले में अखिलेश सहित चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। जांच में दो आरोपियों को क्लीनचिट दे दी गई, जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश यादव रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि अखिलेश पहले ईंट-भट्ठा चलाता था लेकिन कारोबार ठप होने के बाद उसने जालसाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। पुलिस अब उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed