फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: GST: New goods have arrived in shops, now people are getting benefit from the new rates

जीएसटी : दुकानों में पहुंचा नया माल, अब नए रेट से मिल रहा फायदा

Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GST: New goods have arrived in shops, now people are getting benefit from the new rates
गोरखपुर। जीएसटी की नई दरें सरकार की ओर से 22 सितंबर से ही लागू कर दी गई हैं। इसके बाद से ही दुकानदारों को नई दरों के हिसाब से ग्राहकों को कम दाम में जीएसटी का लाभ देते हुए वस्तुओं को देना है। इसको लेकर इस माह नए जीएसटी रेट से दुकानों पर माल ज्यादा पहुंच गया है। इसका लाभ अब ग्राहकों को ज्यादा मिलने लगा है। ज्यादातर दुकानों में 80 प्रतिशत नया स्टाक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


ग्राहकों को अब प्रिंट मूल्य पर नए माल आने से फायदा हो रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार नमकीन पर लगने वाली 12 प्रतिशत जीएसटी पांच प्रतिशत पर आई है इसलिए सात प्रतिशत मूल्य कम करके बेचा जा रहा है। वहीं बादाम जो 800 रुपये किलो 12 प्रतिशत जीएसटी पर मिलता था, अब पांच प्रतिशत जीएसटी होने से 744 रुपये किलो हो गया है। इसके साथ ही 1000 रुपये किलो बिकने वाला पिस्ता पांच प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से अब 970 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन

वहीं छोहारा 12 प्रतिशत जीएसटी पर 200 रुपये किलो था, वह पांच प्रतिशत जीएसटी पर 186 रुपये किलो तक आ गया है। इसके साथ ही खजूर 300 से अब 279 रुपये किलो मिलने लगा है। गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल के अनुसार पुराने माल अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। ज्यादातर दुकानों में 80 प्रतिशत नया स्टाक पहुंच चुका है। आगे ग्राहकों को अब नए माल आने से ज्यादा किफायती दाम पर वस्तुएं मिलेंगी। चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी के साथ-साथ ग्राहक भी अब जीएसटी की नई व पुरानी दरों को समझ चुके हैं। दुकानदार ग्राहक को उलझा नहीं सकता है, इसलिए कई दुकानदार अब पुराने माल के बाद नया माल मंगाकर ग्राहकों को लाभ देने में जुट गए हैं। इस पर तारामंडल निवासी संतोष मिश्र ने बताया कि शुरू में दुकानदार पुराने दाम पर ही सामान देते थे। अब ज्यादा तर दुकानों पर नया माल आने से कम दाम में वस्तुएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed