{"_id":"68e81a3646bdcd784108c62e","slug":"gorakhpur-news-consolidation-of-two-more-villages-done-khatauni-will-be-updated-on-the-survey-report-na-news-c-7-gkp1038-1097451-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो और गांवों की हुई चकबंदी, सर्वे रिपोर्ट पर अपडेट होगी खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो और गांवों की हुई चकबंदी, सर्वे रिपोर्ट पर अपडेट होगी खतौनी
विज्ञापन
तालनवर और खुटहन गांव के लोगों को भी जल्द मिलने लगेगी रियल टाइम खतौनी
गोरखपुर। जिले में दो और गांवों की चकबंदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें से तालनवर गांव की सर्वे रिपोर्ट तहसील प्रशासन को मिल गई है, जबकि खुटहन की रिपोर्ट आनी बाकी है। इन दोनों गांवों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खतौनी को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके बाद यहां के लोगों को ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध हो जाएगी।
सदर तहसील में 17 गांवों की चकबंदी कराकर सर्व रिपोर्ट के आधार पर खतौनी को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें 11 गांवों की खतौनी अब रियल टाइम हो गई है जबकि, पांच गांवों आभूराम, सुग्माटारी एहतमाली, अहिरौली, भौरामल, मीरपुर तप्पा गौरा की खतौनी की प्रक्रिया चल रही है। इस सप्ताह एक और गांव तालनवर की रिपोर्ट मिल गई है।
वहीं, खुटहन गांव में भी चकबंदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इन दोनों गांवों में ज्यादातर लोगों का विवरण मिल जाने के चलते अंश निर्धारण में भी दिक्कत नहीं आएगी। सदर तहसीलदार जेएन सिंह के मुताबिक, चकबंदी वाले गांवों का विवरण तेजी से अपडेट कराया जा रहा है।