फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: 180 kg adulterated mustard oil and four quintals of spoiled bananas seized

Noida News: 180 किलो सरसों का मिलावटी तेल और चार क्विंटल खराब केला जब्त

Sat, 11 Oct 2025 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 180 kg adulterated mustard oil and four quintals of spoiled bananas seized
खाद्य पदार्थ की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग।  
सेहत से खिलवाड़: केमिकल युक्त सरसों तेल और केमिकल से ही पके केले से हो सकता है कैंसर
विज्ञापन




दीपावली पर विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई



गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कौड़ीराम इलाके से एक गोदाम से केमिकल से पकाया गया चार क्विंटल केला पकड़ा, जिसे बाद में नष्ट कराया गया। यहां केला पकाने वाला केमिकल भी मिला। इसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, शहर में एक तेल मिल पर 180 किलो सरसों का तेल गुणवत्ता खराब होने के संदेह में नष्ट कराया गया। इसके अलावा पनीर, हल्दी, तेल, दाल, धोई आदि के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए।



मिठाई ही नहीं केला को भी पकाने के लिए धंधेबाज केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे पकाने के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है, उससे कैंसर हो सकता है। दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी खाद्य पदार्थों की सघन जांच, नमूना संग्रहण और अमानक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन




सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच करने गई टीम ने दिलेजाकपुर स्थित मेसर्स गोविंद ऑयल एंड फ्लोर लिमिटेड से 180 किलोग्राम सरसों का तेल जब्त किया। प्रथमदृष्टया तेल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इस जब्ती का बाजार मूल्य लगभग 32,400 रुपये है। तेल को सील कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तक विभाग की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। शुभम आटा चक्की, दिलेजाकपुर से भी हल्दी और धोई के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त, कौड़ीराम बाजार के एक गोदाम में बिक्री के लिए रखे गए चार क्विंटल पके केले को टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया। गोदाम में केला पकाने के लिए केमिकल का डिब्बा रखा मिला। इसके अलावा यहां पकने के बाद भी जो केला हरा रह जाता था, उसे पीले रंग से रंगा जाता था। केमिकल व रंग की वजह से केला उपभोग के योग्य नहीं था। इसका अनुमानित मूल्य छह हजार रुपये आंका गया।




खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में कार्य कर रही टीम में शैलेंद्र, नागेंद्र कुमार, कमल, नरेंद्र और संतोष शामिल रहे।



--



वर्जन



मिलावटखोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कौड़ीराम से चार क्विंटल केला नष्ट कराया गया। यह केमिकल से पकाने के बाद पीले रंग से रंगा गया था। इसके अलावा शहर के एक तेल मिल से 180 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया है। तेल व मसाला की पिसाई अगल-बगल हो रही थी। तेल की गुणवत्ता ठीक नहीं प्रतीत हो रही थी, इसीलिए इसे जब्त कर नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा पनीर के दो, हल्दी, तेल, दाल, धोई के एक-एक नमूने लिए गए।



- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयु्क्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed