फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   goodbye and promise to come back again

Noida News: विदा के साथ वादा फिर आने का

Sun, 31 Aug 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
goodbye and promise to come back again
शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणेश मूर्ति का विसर्जन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी/बिलासपुर। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता को विदा करने के साथ फिर आने का वादा किया।
कुछ लोगों ने खेरली तो कुछ ने गढ़ घाट पर जाकर विसर्जन किया। विहान ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों ने भी यात्रा निकाली। गौड़ सिटी-2 के 11 एवेन्यू में भी निवासियों ने गणपति को विदाई की। गौड़ सौंर्दयम सोसाइटी में विसर्जन से पहले हवन और आरती की गई। फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासियों ने गढ़ घाट पर मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन

निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेवर और बिलासपुर में रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। बिलासपुर में नहर चौराहे पर विसर्जन करने श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने खेरली नहर में विसर्जन किया। जेवर में विसर्जन के दौरान भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते लोग पहुंचे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सिकंदराबाद और बिलासपुर से श्रद्धालु अपनी कारों, मिनी ट्रक में प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed