{"_id":"5f4aaee58ebc3e176a7e7455","slug":"gold-chain-robbed-from-bjp-s-divisional-president-noida-news-noi532819294","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सोने की चेन लूट ली। शिकायत पर तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने दो घंटे में ही आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-27 निवासी लोकेश कश्यप भाजपा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष और अपने सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव भी हैं। शनिवार रात वह अपनी स्कूटी पर पत्नी के साथ डीएम चौराहे से होते हुए स्पाइस मॉल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने डीएम चौराहा पार किया, एक बाइक उनके बराबर में आई और उस पर सवार एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की बाइक पर नहीं था। चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।