फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Godhoiya: Construction of new culvert in Shaktinagar Colony in full swing

गोड़धोइया : शक्तिनगर कॉलोनी में नई पुलिया का निर्माण तेज

Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Godhoiya: Construction of new culvert in Shaktinagar Colony in full swing
तीन से चार किमी घूम कर आ-जा रहे शक्ति नगर और शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शक्ति नगर कॉलोनी में गोड़धोइया नाला पर बने पुलिया को तोड़कर अब नई पुलिया बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इस नई और चौड़ी पुलिया से आवागमन शुरु हो जाएगा।

मंगलवार को निर्माणाधीन पुलिया को लेकर जेसीबी से मिट्टी हटाने का कार्य चल रहा था। इसके साथ ही इसमें बोल्डर को डालकर इसे जेसीबी से दबाया जा रहा था। जिससे पुलिया को मजबूती दिया जा सके। शक्ति नगर और शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन के लोगों को एक से डेढ़ महीने तक तीन से चार किलोमीटर घूम कर आना-जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजनगर कॉलोनी में गोड़धोइया नाले पर बनी पुलिया को भी छह महीने पहले कार्यदाई संस्था ने तोड़ दिया था। उसे अभी भी नहीं बनाया गया है। शक्तिनगर कॉलोनी की भी पुलिया तोड़ दी गई, इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शक्ति नगर कॉलोनी की चंद्र रेखा देवी ने कहा कि राजनगर कॉलोनी की पुलिया समय से तैयार हो गया होता तो लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलती। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश सिंह ने बताया कि शक्तिनगर कॉलोनी के लोगों को पादरी बाजार, शिवपुर सहबाजगंज फातिमा अस्पताल, गीता वाटिका जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है। अब घूम करर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed