{"_id":"641707c70d0a05e11401cf24","slug":"god-is-testing-sisodia-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1004-8414-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसोदिया की परीक्षा ले रहे हैं भगवान : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसोदिया की परीक्षा ले रहे हैं भगवान : केजरीवाल
विज्ञापन
सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले सिसोदिया
की परीक्षा ले रहे हैं भगवान : केजरीवाल
सीएम बोले- बच्चों के प्रिय मनीष अंकल भी 100 नंबर लाकर होंगे पास
स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच सिसोदिया का संदेश पढ़कर सुनाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की तुलना राजा हरीशचंद्र से करते हुए कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले राजा हरीशचंद्र की तरह सिसोदिया की भी भगवान परीक्षा ले रहे हैं। सभी जानते हैं कि जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चलता है तो भगवान उसकी परीक्षा जरूर लेते हैं। बच्चों के प्रिय मनीष अंकल भी 100 में 100 नंबर लाकर पास होंगे।
रविवार को रोहिणी में विश्वस्तरीय स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच कहा कि राजा हरीशचंद्र को सत्यवादी कहा जाता था। वह कितने बड़े सत्यवादी हैं, यह पता करने के लिए एक बार भगवान ने उनकी परीक्षा ली थी। भगवान ने उनका सारा राजपाट छीन लिया था। इसके बाद उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी और जब राजा की धर्मपत्नी अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंची तो उनके पास बेटे की लाश को ढकने को कफन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। भगवान इसी तरह से सिसोदिया की भी परीक्षा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिसोदिया बहुत जल्द वापस आपके साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ बच्चे आए और कहने लगे कि मनीष अंकल की बहुत याद आ रही है। शिक्षकों ने भी कहा कि उन्हें बहुत याद करते हैं। बच्चों ने कहा कि उन्हें गलत केस में फंसाया गया है। सारी दुनिया जानती है उन्हें सब याद करते है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच सिसोदिया का जेल से भेजा गया संदेश भी पढ़ा। कहा कि सिसोदिया ने संदेश में कहा है कि मैं जहां भी हूं, ठीक हूं। आप लोग मेरी चिंता मत करना, आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना। उन्हें जेल में भी बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य की चिंता है। अच्छे नंबर लाकर पास होना है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना।