फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   goat and cow died due to fire

आग लगने से बकरी और गोवंश की मौत

Wed, 13 Jan 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
goat and cow died due to fire
आग लगने से बकरी और गोवंश की मौत
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव चाहलका में बुधवार सुबह एक मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक बकरी और गोवंश की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही मकान में जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया है। ग्राम पंचायत चाहल्का की सरपंच आबिदा, नंबरदार सलमुद्दीन ,इकबाल अहमद, आबिद हुसैन, खालिद हुसैन चाहलका ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब गांव के ही तारीफ पुत्र सत्तार के मकान में आग लग गई। तारीफ के मकान के साथ पशुओं का बाड़ा था, जिसमें बकरियां और गोवंश थे। आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग में एक बकरी की जलकर मौत हो गई। थोड़ी देर बाद एक घायल गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित तारीफ के घर में लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed