फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Global tender for heliport scheme will open today

हेलीपोर्ट योजना का आज खुलेगा ग्लोबल टेंडर

Thu, 31 Mar 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Global tender for heliport scheme will open today
नोएडा। सेक्टर-151ए में शुरू होने वाली महत्वाकांक्षी हेलीपोर्ट योजना अब पहली सीढ़ी चढ़ने को तैयार है। बीते साल परियोजना के लिए 31 दिसंबर को जारी किया गया ग्लोबल टेंडर बृहस्पतिवार को खोला जाएगा। इसमें तय हो जाएगा कि कौन सी कंपनी इसका निर्माण करेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 9.35 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाली इस परियोजना पर 43.13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां हेलीकॉप्टर की मरम्मत की भी सुविधा होगी। 500 वर्गमीटर जमीन पर टर्मिनल इमारत का निर्माण किया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल पर आधारित इस परियोजना को जो भी कंपनी विकसित करेगी, वह तीस साल तक संचालन कर सकेगी। टेंडर खुलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर अप्रैल से ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित हेलीपैड पर 12 सीट वाले पांच बेल-412 हेलीकाप्टर एक साथ खडे़ हो सकेंगे। साथ ही, एक 26 सीटर एमआई-172 हेलीकॉप्टर भी यहां से वीआईपी व आपातकालीन गतिविधियों के दौरान संचालित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर यहां से एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। हेलीपोर्ट का संचालन सिर्फ दिन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed