{"_id":"6ac7a3beb9ab7076950db46b","slug":"glimpses-of-peace-and-the-cycle-of-life-will-be-visible-in-the-pandals-grnoida-news-c-1-noi1095-4810794-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंडालों में दिखेगी शांति और जीवन चक्र की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंडालों में दिखेगी शांति और जीवन चक्र की झलक
विज्ञापन
सोसाइटियों में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, कोलकाता से आए कारीगर पंडालों को दे रहे अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शारदीय नवरात्र के साथ शहर की रिहायशी सोसाइटियों में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। प्रतीक लॉरेल सेक्टर-120, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सेक्टर-76 और सेक्टर-34 स्थित नोएडा बंगीय समिति इस बार अलग-अलग थीम पर दुर्गापूजा की तैयारी कर रही हैं। कहीं पंडाल की सजावट आकर्षण का केंद्र होगी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
प्रतीक लॉरेल सेक्टर-120 में पूर्वाह्नो बंगाली सांस्कृतिक संघ की ओर से इस बार दुर्गापूजा का 12वां आयोजन होगा। पूजा की थीम ‘शांति रूपेण संस्थिता’ रखी गई है। समिति को लगातार दो वर्ष 2024 और 2025 में नोएडा की सर्वश्रेष्ठ सोसाइटी दुर्गापूजा का पुरस्कार मिल चुका है। इस बार समिति लगातार तीसरी बार पुरस्कार जीतकर हैट्रिक बनाने की तैयारी में है। इसके लिए पंडाल समेत अन्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आइक्यतन-76 में कोलकाता से पहुंचे कारीगर
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के यूनिटी पार्क में आइक्यतन-76 की ओर से दुर्गापूजा का 11वां आयोजन होगा। पंडाल निर्माण के लिए कोलकाता से कारीगर पहुंचे हैं। पूजा के दौरान बाहरी कलाकारों के साथ सोसाइटी के निवासी भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 16 अक्तूबर को जादूगर सुमित, 17 को गायिका अर्पिता दास, 18 को गायक दिपायन रॉय, 19 को गायिका शैरिंद्री दासगुप्ता और 20 अक्तूबर को गायिका मधुरिमा बसु प्रस्तुति देंगी। आइक्यतन-76 के सचिव संदीप सरकार ने बताया कि इस बार सुरक्षा और संरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
‘देवी के दीप्तिमान देवालय’ थीम पर पंडाल
सेक्टर-34 में नोएडा बंगीय समिति इस बार 33वां शारदोत्सव मनाएगी। पूजा पार्क में तैयार हो रहा पंडाल ‘देवी के दीप्तिमान देवालय’ की थीम पर आधारित है। इसके माध्यम से मां दुर्गा के दिव्य प्रकाश, चेतना और करुणा को दर्शाने की तैयारी है। समिति की ओर से पूजा के साथ सामाजिक सेवा पर भी जोर दिया जा रहा है। सेक्टर-121 स्थित होम्स 121 में भी इस वर्ष दुर्गोत्सव मनाया जाएगा। सोसाइटी की डांडिया नाइट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
सेक्टर-137 में ‘जीवन चक्र’ होगी पूजा की थीम
सेक्टर-137 में इस वर्ष सार्वजनीन पूजा समिति नौवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस बार पूजा की थीम ‘जीवन चक्र’ रहेगी। सार्वजनीन पूजा समिति की अध्यक्ष आंखी दास गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायिकाओं और कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। सेक्टर-107, सेक्टर-34 समेत अन्य स्थानों पर भी शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा।
नवरात्र से पहले मंदिरों में सफाई अभियान
सेक्टर-62 के रजत विहार सी-ब्लॉक स्थित शिवशक्ति मंदिर में नवरात्र को देखते हुए सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर के पुजारी अनूप पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ पंडाल को भी पूरी तरह सजा दिया गया है। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-19 स्थित हनुमान मंदिर और सेक्टर-20 स्थित सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी साफ-सफाई, धुलाई और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिरों को लाइट और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है।