{"_id":"6abd10c420291eefea0aa75a","slug":"glam-n-geek-organized-at-ims-noida-news-c-1-noi1095-4781601-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईएमएस में ग्लैम एन गीक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईएमएस में ग्लैम एन गीक का आयोजन
विज्ञापन
नोएडा। आईएमएस में ग्लैम एन गीक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, मंचीय प्रस्तुतियों, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और संगीत कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नवागंतुक विद्यार्थियों की भागीदारी से परिसर में उल्लास का माहौल रहा।
प्रतियोगिता के परिणामों में बीसीए वर्ग में देव दत्त को मिस्टर ग्लैम एन गीक और कृतिका को मिस ग्लैम एन गीक चुना गया। वहीं, एमसीए वर्ग में परलव चौहान को मिस्टर ग्लैम एन गीक और शीना गुरंग को मिस ग्लैम एन गीक का खिताब मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, सक्षम और कौशल से संपन्न बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक अनुश्रव मुद्गल ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। ब्यूरो