फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girls' interest is increasing not only in cricket but also in football.

संशोधित खबर: क्रिकेट ही नहीं फुटबॉल में भी बढ़ रही लड़कियों की रुचि

Thu, 27 Jun 2024 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Girls' interest is increasing not only in cricket but also in football.
फोटो
विज्ञापन




क्रिकेट ही नहीं फुटबॉल में भी बढ़ रही लड़कियों की रुचि
-शहर में लगातार बढ़ रही संख्या, छह से सात अकादमी में 200 लड़कियां कर रहीं अभ्यास



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। क्रिकेट ही नहीं नोएडा में लड़कियों में फुटबाल का क्रेज भी बढ़ रहा है। प्राइवेट अकादमी से लेकर नोएडा स्टेडियम में फुटबॉलर खिलाड़ी लड़कियों की संख्या पिछले दो तीन सालों में लगातार बढ़ी है। वर्तमान में शहर की छह से सात अकादमी में 200 से अधिक लड़कियां फुटबाल का अभ्यास कर रही हैं। इनमें से 40 खिलाड़ी ऐसी हैं जो राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं। वहीं, कई ने जिलास्तरीय टीम में खेला है। नोएडा स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण देने वाले कोच अनादि बरूआ ने बताया कि पहले के मुकाबले इस खेल में अब लड़कियां आगे आ रही हैं। बेटियों के हौसलों के अलावा उनके माता पिता का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि इसमें स्कूलों का भी बढ़ा योगदान है। शहर के कई स्कूल ऐसे हैं जहां लड़कियों की फुटबाल टीम है। ऐसे में ज्यादा प्रतियोगिताएं होती हैं तो उनकी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। ग्रेनो निवासी योगेंद्र सिंह 3 बार नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। वर्तमान वह अकादमी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3 से 4 साल में इस खेल के प्रति युवाओं में खूब रुचि बढ़ी है। अगर राज्य केंद्र सरकार इस खेल पर ध्यान दे तो खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।



पढ़ाई के साथ अभ्यास के लिए निकालती हूं समय



खानपुर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी पायल सोलंकी तीन चार साल से फुटबॉल का अभ्यास कर रही हैं। पढ़ाई के साथ इस खेल के लिए भी वह समय निकालती हैं। वह कहती हैं कि नेशनल टीम में जाना उनका सपना है।
विज्ञापन


फोटो




नेशनल टीम में जगह बनाने की है कोशिशग्रेनो निवासी रिति भड़ाना का कहना हैं कि वह फुटबॉलर ही बनाना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने किसी की परवाह नहीं की। साथ की कई लड़कियां क्रिकेट और अन्य खेलों में खेल रहीं हैं। लेकिन उन्हें फुटबाल ही अच्छा लगता है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय और नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो




अभिभावक भी दे रहे पूरा साथ
स्कूलों में इस खेल को लेकर लड़कियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे इस खेल के प्रति लड़कियों का रुझान बढ़ रहा है और वह कामयाबी भी हासिल कर रही हैं।
वाजिद अली, महासचिव,फुटबाॅल एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed