फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girls from Varanasi prepare for Nehru Hockey Competition, get the opportunity to play in All India for the first time

Noida News: नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए तैयार वाराणसी की बालिकाएं, पहली बार मिली ऑल इंडिया में खेलने की सौगात

Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Girls from Varanasi prepare for Nehru Hockey Competition, get the opportunity to play in All India for the first time
वाराणसी। जिले की बेटियां अब देश की राजधानी में अपने हुनर का लोहा मनवाने को तैयार हैं। नई दिल्ली के ऐतिहासिक शिवाजी स्टेडियम में जारी 31वीं ऑल इंडिया नेहरू बालिका हॉकी प्रतियोगिता में इस बार पहली बार वाराणसी की टीम ने जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 19 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो 30 अक्तूबर तक चलेगी। वाराणसी की टीम को शुरुआती दौर में बाई मिली है, इसलिए उनका पहला मुकाबला 26 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी की यह टीम विकास इंटर कॉलेज की बालिकाओं से बनी है, जो उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछले महीने झांसी में आयोजित प्रादेशिक नेहरू हॉकी बालिका प्रतियोगिता में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसी उपलब्धि के दम पर टीम को ऑल इंडिया स्तर पर खेलने का अवसर मिला। यह उपलब्धि वाराणसी के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना होने से पहले टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में 10 अक्तूबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जो उप क्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद और कोच इदरीस अहमद की देखरेख में चला। इस शिविर का समापन बुधवार को हुआ। खिलाड़ियों ने इस दौरान फिटनेस, पासिंग, कॉर्डिनेशन और डिफेंस की रणनीति पर विशेष रूप से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच इदरीस अहमद ने बताया कि वाराणसी की बालिकाओं को तैयार करने के लिए उन्हें लगातार बालकों के साथ अभ्यास मैच खिलाए गए, ताकि उन्हें कठिन प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं। हमारी सबसे बड़ी ताकत छोटे-छोटे तेज पास और रिवर्स फ्लिक हैं, जो विरोधियों को चकित कर देंगे। टीम में पांच राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका अनुभव बाकी साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। 24 अक्तूबर को वाराणसी की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जिला खेल अधिकारी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वाराणसी के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed