फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl's engagement was broken by sending obscene photos, arrested

Noida News: अश्लील फोटोे भेजकर युवती की सगाई तुड़वाई, गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Girl's engagement was broken by sending obscene photos, arrested
आरोपी ने कहा- पीड़िता की भाभी का है पूर्व प्रेमी, कहने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साइबर सेल ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर सगाई तुड़वाने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर फोटो को लड़की के मंंगेतर के पास भेज दिया था। इससे उसका रिश्ता टूट गया। आरोपी ने दावा किया कि वह लड़की की भाभी का पूर्व प्रेमी है और उसके कहने पर ही उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस भाभी की इस मामले में संलिप्तता की जांच कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान सारण निवासी शुभम कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल से द्वारका साइबर सेल को एक शिकायत मिली। इसमें युवती ने आरोप लगाया कि एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अश्लील फोटो और संदेश को मंगेतर के पास भेजा गया। इससे उसकी सगाई टूट गई। शिकायत पर पुलिस ने आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक जगदीश कुमार और सुधीर के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के सर्विस प्रोवाइडर से पंजीकरण विवरण, आईडी के लॉग की गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस को पता चला कि फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल शुभम कुमार ने बनाई है। तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त कर लिया। इसमें काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed