फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl sucide

Noida News: ब्यूटीशियन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 17 Feb 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
girl sucide
-युवती के कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी में रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नया बाजार बजरगपुर जिला दक्षिणी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी पूजा (23) के रूप में हुई है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस का का कहना है कि युवती कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जब युवती छोटी थी तभी उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। युवती वर्तमान में शाहबेरी में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रही थी। करीब 11 माह पहले उसके साथ एक लड़की भी रहती थी। युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह पड़ोसियों और केयरटेकर को जब फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने मुताबिक युवती वेलेंटाइन डे वाले दिन से दिखाई नहीं दे रही थी। इसलिए आशंका है कि 14 तारीख की रात उसने फंदा लगाया है। वहीं पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नोएडा में रहने वाली युवती की मौसी को घटना के संबंध में जानकारी दी है। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed