{"_id":"6a4281c78013c44233048206","slug":"gims-uproar-kasna-police-station-sho-dharmendra-shukla-transferred-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98772-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्स बवाल : कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्स बवाल : कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का तबादला
विज्ञापन
नोएडा फेज-1 कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया
जिम्स में लाठीचार्ज के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित जिम्स में धरना दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का तबादला कर उन्हें नोएडा फेज-1 कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिम्स परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान लाठीचार्ज हुआ था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। विपक्षी दलों और कर्मचारी संगठनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इसी घटनाक्रम के बीच पुलिस विभाग ने धर्मेंद्र शुक्ल का तबादला कर उन्हें थाना फेज-1 का प्रभारी बना दिया है। हालांकि विभाग की ओर से तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है और इसे सीधे तौर पर लाठीचार्ज की घटना से जोड़कर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई को लेकर विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की जा रही है। कर्मचारियों के संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।