{"_id":"603168aa8ebc3ee90a7ce3d9","slug":"gim-s-will-become-super-specialty-hospital-will-get-cheaper-treatment-grnoida-news-noi566908230","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्स बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मिलेगा सस्ता इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्स बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मिलेगा सस्ता इलाज
विज्ञापन
जिम्स अस्पताल
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा (रणजीत मिश्रा)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। बीते दिनों लखनऊ में गर्वनिंग बॉडी की बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान मिल गई है। अब जिम्स प्रशासन को विजन रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जिम्स को कोविड अस्पताल बनाया गया था। यहां करीब 2500 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान यहां के स्टाफ ने खूब मेहनत की। इसकी रिपोर्ट गर्वनिंग बॉडी की बैठक में रखी गई थी। इस लिहाज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह अस्पताल सरकार की नजर में चमक उठा। अब प्रदेश सरकार ने इसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर बनाने के संकेत दिए हैं। सरकार से संकेत मिलने के बाद जिम्स प्रबंधन अब अगले 10 साल का विजन तैयार करने में जुटा है। इससे मरीजों को बेहतर व सस्ते उपचार की सुविधा मिलेगी।
10 साल की विजन रिपोर्ट होगी तैयार
सरकार जिम्स के विकास को गति देने के लिए राजी हो गई है। इसके बाद जिम्स प्रबंधन को अगले 10 साल की विजन रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस पर अमल करने के बाद इसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं, जिम्स प्रबंधन विजन रिपोर्ट में संस्थान को 5 साल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ ट्रामा सेंटर के रूप में भी विकसित करने का प्रयास करेगा। इससे यहां आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। यहां जल्द ही इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की भी स्थापना की जाएगी।
गर्वनिंग बॉडी की बैठक में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की मंजूरी मिल गई है। संस्थान के विकास को लेकर 10 साल के विजन को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल व ट्रामा सेंटर को प्राथमिकता दी जा रही है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास सहमति के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी, जिम्स