{"_id":"683da29573489069d20d4f62","slug":"ghaziabad-captured-the-womens-trophy-in-police-hockey-grnoida-news-c-23-1-vns1013-63817-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस हॉकी में गाजियाबाद का महिला ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस हॉकी में गाजियाबाद का महिला ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
फाइनल में मेरठ की टीम को 5-1 और सेमीफाइनल में गौतमबुद्ध नगर नगर को 5-0 से हराया
10 गोल दागे लौटला मैरी ने
05 मुकाबले खेले गए पहले दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में लौटला मैरी ने गाजियाबाद को जीत दिलाई। उन्होंने दो मुकाबले में 10 गोल दागे। उन्हें बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। पहले दिन सोमवार को पांच मुकाबले हुए। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग की टीमें मेरठ और गाजियाबाद और महिला वर्ग की टीमें गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद का आमना-सामना हुआ। महिला वर्ग में गाजियाबाद और मेरठ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। गाजियाबाद ने ट्रॉफी जीती।
महिला वर्ग: मुजफ्फरनगर टीम पांच खिलाड़ी होने से बाहर हो गई। इस वजह से पिछले साल की विजेता टीम मेरठ को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल गया। गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद की बीच सेमीफाइनल खेला गया। गाजियाबाद ने मेजबान टीम को 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गाजियाबाद ने मेरठ को 5-1 से हराया। टीम की खिलाड़ी लौटला ने गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के खिलाफ पांच-पांच गोल दागे।
पुरुष वर्ग : पहले मुकाबले में गाजियाबाद ने मेरठ को 3-0 गोल से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बुलंदशहर ने सहारनपुर को 3-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में हापुड़ और मुजफ्फरनगर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि जीत मुजफ्फरनगर को 4-3 से मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पुरुष वर्ग के कई सेमीफाइनल आज
पुलिस लाइन स्पोर्ट्स प्रभारी अशोक त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ पुरुष और चार महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में मेरठ, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और महिला वर्ग में गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ की टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को पुरुष वर्ग में बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के बीच क्वॉर्टर फाइनल होगा। जीतने वाली टीम गौतमबुद्ध नगर के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगी। दूसरा सेमीफाइनल गाजियाबाद व बागपत के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. सुधीर कुमार, एडीसीपी यातायात प्रवीण रंजन सिंह, एसीपी अवनीश दीक्षित, उमेश यादव, राकेश प्रताप, राजीव गुप्ता, ट्विंकल जैन, हेमंत उपाध्याय ने की।