फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: चोरी का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप

Thu, 25 Jun 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीबपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला कोतवाली में पुलिसकर्मी के सामने बैठी दिखाई दे रही है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई दे रहा है कि ट्वीट करना है तो करो, मैं ट्वीट का भी जवाब दे दूंगा। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि उनके कमरे का ताला तोड़ दिया गया और सामान भी गायब हो गया, लेकिन पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सामान मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। साथ ही फरियादी पक्ष पर ही मुचलके की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं मामले में पुलिस मीडिया सेल का कहना है कि प्रकरण दो पक्षों के बीच पारिवारिक जमीन विवाद से संबंधित है। पिता ने अपनी संपत्ति अपनी एक बेटी के नाम उपहार (गिफ्ट) के रूप में दर्ज कर रखी है। जिसके चलते रिश्तेदारों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed