फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: साइबर पुलिस ने तीन साल में जालसाजों के 139 करोड़ कराए फ्रीज

Fri, 27 Mar 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
साइबर पुलिस ने तीन साल में जालसाजों के 139 करोड़ कराए फ्रीज
विज्ञापन

- 3 साल में 1692 आरोपी गिरफ्तार, 68.37 करोड़ रुपये वापस कराए

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस साइबर जालसाजों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में साइबर पुलिस ने 3 साल में जालसाजों के 139 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं। वहीं 1692 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 68.37 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए हैं। पुलिस ने साइबर जालसाजों को पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों से गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।


डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर पुलिस अलर्ट है और लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पिछले तीन साल में 139 करोड़ 54 लाख 11 हजार 170 रुपये की ठगी गई रकम को फ्रीज कराया है। इसके अलावा पीड़ितों को 68 करोड़ 37 लाख 48 हजार 484 रुपये वापस भी दिलाए हैं। पुलिस टीम लगातार मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण और तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंच रही है। इससे साइबर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जा रहा है। नोएडा में सबसे अधिक डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी कस्टमर केयर, लोन ऐप फ्रॉड और अन्य साइबर अपराध शामिल है। इन अपराधियों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया है। दो साल के अंदर लगभग डेढ़ हजार स्थानों पर कुल 10 लाख से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed