{"_id":"6af5b65d90a3ce04610649d0","slug":"gfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111790-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक के निर्माण संबंधी दोष साबित करने में नाकाम, वाद खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक के निर्माण संबंधी दोष साबित करने में नाकाम, वाद खारिज
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग
बाइक के निर्माण संबंधी दोष साबित करने में नाकाम, वाद खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जावा मोटरसाइकिल में बार-बार खराबी आने और सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ग्राहक का वाद खारिज कर दिया है। गौतम बुद्ध नगर निवासी तुषार गौर ने 31 दिसंबर 2023 को ईवी ट्रेड्स, गाजियाबाद से 1.98 लाख रुपये से अधिक कीमत में जावा 42 इनफिनिटी ब्लैक डीटी मोटरसाइकिल खरीदी थी। 22 जनवरी 2024 को डिलीवरी मिलने के बाद से ही बाइक में फ्यूल इंडिकेटर खराब होने, इंजन गर्म होने और 30-40 किलोमीटर चलने के बाद स्टार्ट नहीं होने की समस्या आने लगी।
परिवादी के मुताबिक, 10 मई 2024 को गड्ढे में जाने से बाइक का अलॉय व्हील भी टूट गया। उसने कंपनी को ईमेल से शिकायत की और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर भी मामला दर्ज कराया। इसके बाद उसने कानूनी नोटिस भेजकर बाइक बदलने अथवा 2.41 लाख रुपये वापस करने की मांग की। साथ ही 10 लाख रुपये मानसिक उत्पीड़न के मुआवजे और 25 हजार रुपये मुकदमे के खर्च की मांग की।
मामले में जावा मोटर साइकिल्स इंडिया लिमिटेड ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि बाइक में स्टार्टिंग की समस्या मिलावटी ईंधन के कारण आई थी। कंपनी के अनुसार, वारंटी में फ्यूल पंप, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट और थ्रॉटल बॉडी असेंबली बदली गई थी। अलॉय व्हील भी सद्भावना के आधार पर निशुल्क बदला गया था। कंपनी ने यह भी कहा कि ग्राहक निर्माण संबंधी दोष साबित करने के लिए कोई विशेषज्ञ रिपोर्ट पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
आयोग ने सुनवाई के दौरान पाया कि सर्विस रिकॉर्ड के अनुसार बाइक 11 फरवरी 2024 को 357 किलोमीटर चली थी, जबकि एक सितंबर 2024 को इसकी रीडिंग 12,152 किलोमीटर थी। यानी लगभग सात महीने में बाइक 11 हजार किलोमीटर से अधिक चली। आयोग ने माना कि परिवादी निर्माण संबंधी दोष, सेवा में कमी अथवा अनुचित व्यापार व्यवहार साबित करने में असफल रहा है। छह नवंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए परिवाद खारिज कर दिया।