Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ऑनलाइन बेटिंग एप से ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
gfsd
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ऑनलाइन बेटिंग एप से ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को दोगुना मुनाफे का लालच देते थे आरोपी, कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सिम कार्ड, चार लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 35 एटीएम कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, चार मेट्रो कार्ड, 9 चेकबुक, चार पासबुक, एक वाई-फाई राउटर और एक लेनोवा कंपनी का टैबलेट बरामद किया है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-122 स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां से प्रमांशु कुमार, प्रदीप सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से नोएडा में रहकर इस अवैध गतिविधि को संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देकर लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इसके लिए वे लोगों को एक वेबसाइट और संबंधित ऐप से जोड़ते थे। जब लोग लालच में आकर पैसे निवेश करते थे, तो आरोपी उनके साथ धोखाधड़ी कर रकम हड़प लेते थे। कोतवाली सेक्टर-113 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की रकम, बैंक खातों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक और पाॅलीटेक्निक छात्र हैं आरोपी : पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से 20 वर्षीय प्रमांशु कुमार पॉलिटेक्निक का छात्र है, जबकि 25 वर्षीय प्रदीप सिंह बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। वहीं 26 वर्षीय कुलदीप सिंह इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article