फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: नर्सिंग होम में किशोर की मौत, डाॅक्टर पर लगाया गलत इलाज का आरोप

Sun, 05 Oct 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
- परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दाैरान किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि नर्सिंग होम संचालक डाक्टर के द्बारा गलत इलाज कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हापुड़ के नंगला गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिवार के साथ गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी सहित दो बेटे व एक बेटी है। आरोप है कि बड़े बेटे 15 वर्षीय रजत बंबावड गांव स्थित स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। शनिवार को रजत को तेज बुखार होने पर प्यावली स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां मौजूद डाक्टर ने उपचार के दौरान तेज बुखार में इंजेक्शन लगा दिया। जिससे किशोर की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। उसके बाद किशोर के शव को लेकर दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है। दादरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर डाक्टर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed