फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: फर्जी डिग्री सत्यापन रिपोर्ट बनाकर नौकरी पाने की कोशिश, युवती पर एफआईआर

Tue, 21 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
gfds
-मानव भारती विश्वविद्यालय के नाम से ई-मेल तैयार कर भेजी गई कथित फर्जी वेरिफिकेशन रिपोर्ट
विज्ञापन

-सेक्टर-142 थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर नौकरी हासिल करने का प्रयास करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ब्रह्मानंद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि नोएडा की इंटीग्रेटेड इंफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (आईआईएस) के डायरेक्टर कार्यालय के मैनेजर नितिन सक्सेना ने 15 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय से स्नेहा जोशी पुत्री उदय जोशी के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन मांगा था। इसके बाद विश्वविद्यालय की दस्तावेज सत्यापन समिति ने उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान विश्वविद्यालय को पता चला कि स्नेहा जोशी के नाम से बीए पाठ्यक्रम का जो प्रवेश एवं पंजीकरण नंबर प्रस्तुत किया गया था, वह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं है। विश्वविद्यालय ने 24 जनवरी 2026 को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया कि संबंधित छात्रा का विश्वविद्यालय में कभी प्रवेश नहीं हुआ। इसलिए प्रस्तुत अंकपत्र और दस्तावेजों का सत्यापन संभव नहीं है। साथ ही विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि उनकी ओर से कोई भी सत्यापन रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। कंपनी को जो रिपोर्ट मिली है वह कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि संस्थान केवल अपनी अधिकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से ही सत्यापन रिपोर्ट जारी करता है और 24 जनवरी को भेजी गई रिपोर्ट ही अंतिम एवं प्रामाणिक थी। आरोप है कि स्नेहा जोशी ने अपनी निजी ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी सत्यापन रिपोर्ट तैयार की और उसे भेजकर कंपनी को गुमराह करने का प्रयास किया, ताकि उसे नौकरी में लाभ मिल सके। विश्वविद्यालय ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए संबंधित युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed