{"_id":"6af88887a4253d3f700632f4","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4934484-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेके बंद होते ही दोगुने दाम पर बेचते थे शराब, नौ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेके बंद होते ही दोगुने दाम पर बेचते थे शराब, नौ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- फेज-2 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, 152 लीटर अवैध शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
-नोएडा में अवैध शराब बेचते 9 गिरफ्तार, 152 लीटर बरामद
नोएडा। फेज-2 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को शराब के ठेके बंद होने के बाद देसी शराब दोगुने दाम पर बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 152 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। फेज-2 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। इनमें दिलशाद, श्यामपाल, रहीस उर्फ सलमान, गौतम मेहंती और रोहित वर्मा उर्फ बल्ली शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 68.8 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक शर्मा, प्रकाश मौर्या, सचिन कुमार और शोभित कुशवाहा हैं। इनके कब्जे से 83.2 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठेकों से शराब खरीदकर रखते थे। रात में ठेके बंद होने के बाद वे जरूरतमंद लोगों को निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बेचते थे। वे इस कमाई का उपयोग अपने शौक और खर्चों को पूरा करने के लिए करते थे। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी मिला है। अन्य आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।