{"_id":"6a0084a8576842d3740567ea","slug":"gfdgsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94363-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस दमन के खिलाफ किसान-मजदूरों का होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस दमन के खिलाफ किसान-मजदूरों का होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। किसान और मजदूर आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस की मनमानी लगातार बढ़ने से किसानों में आक्रोश है। किसान सभा ने रविवार को बैठक कर पुलिस दमन के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने का फैसला लिया। इस मुद्दे को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी की जा रही है।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि किसानों और मजदूरों पर पुलिस दमन लगातार बढ़ता जा रहा है। जब भी किसान और मजदूर अपनी वाजिब मांगों को संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते हैं, तब पुलिस तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर आंदोलनों को दबाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि मजदूर नेता कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित कई किसान नेताओं को नजरबंद करना पूरी तरह गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक कदम है। किसान सभा पुलिस की इस दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करती है। इस अवसर पर वीर सिंह नागर, वीरेंद्र गॉड, पुष्पेंद्र त्यागी, गंगेश्वर दत्त शर्मा, सुरेंद्र यादव, सुधीर सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहें। ब्यूरो