फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Get compensation by getting the crops girdawari, the villagers of Aldauka appealed to the Deputy Commissioner

फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाएं, आलदौका के ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get compensation by getting the crops girdawari, the villagers of Aldauka appealed to the Deputy Commissioner
नूंह। जिले में बेमौसम बारिश से खेतों में जलभराव होने कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, जिससे किसान काफी चिंतित है। सरकार और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद किसानों की समस्याओं की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसी कड़ी में इंडरी खंड के बड़े गांव आलदौका के ग्रामीणों ने जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह से फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसलों में पानी भरा हुआ है, जिससे उनकी उपज पूरी तरह से खराब होने की कगार पर है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों के बारे में तुरंत प्रभाव से ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण भज्जी, ओमप्रकाश, सतबीर, बिक्रम सिंह, हुकम सिंह, राजबीर, गोपी, किशन सिंह, केहरी, देवेंद्र, धर्मपाल, रामचंद्र, सुख सिंह के अलावा महिलाओं में अंजू, अंकिता ने बताया कि उनके गांव में सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट होने की कगार पर है। खरीफ के सीजन में भी उनके गांव में काफी फसलें खराब हुई थी। ऐसे में सरकार को तुरंत इस बारे में समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेती के अलावा उनके पास आय का कोई और साधन नहीं है। सरकार को पहले भी उन्होंने अवगत कराया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा नूंह विधायक आफताब अहमद के धरने के बाद कुछ गांवों में दौरा किया गया है। जबकि उनके यहां पर अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री दलबीर सिंह के कई नेता गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके आए, लेकिन उन्होंने किसानों की समस्या के बार में कोई चर्चा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं के बारे में लगातार जिला उपायुक्त से संपर्क किया जा रहा है। किसानों की इस समस्या के समाधान के बारे में वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं। गुरुग्राम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ जिले के विकास को लेकर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री 13 फरवरी को नूंह में आ रहे हैं। किसानों की इस समस्या के साथ अन्य समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed